नवादा : गोविंदपुर में मूसलाधार बारिश के बाद बिगड़ी स्थिति, नाला जाम होने से सड़क पर जलजमाव,आवागमन बंद

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर जमा पानी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Govindpur Waterlogging : नवादा के गोविंदपुर में भारी बारिश के बाद नाला जाम होने से हालात बिगड़ गए हैं. बाजार और मुख्य मार्ग पर जलजमाव से लोग परेशान हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई की मांग की है.

विज्ञापन

Govindpur Waterlogging : नवादा के गोविंदपुर क्षेत्र में बीती देर रात मेघगर्जन और तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाजार की स्थिति बिगड़ गई. देवी मंदिर और सुल्तान पीर मजार के समीप स्थित नाला पानी से पूरी तरह भर गया, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों और मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो गया. सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो गया है.

विज्ञापन

नाला भरने से सड़क पर बह रहा पानी

नाला पूरी तरह पानी से भर जाने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है. इसके चलते पानी सड़क पर बह रहा है और आसपास के इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं की गई तो नाले का पानी रिहायशी घरों में भी प्रवेश कर सकता है.

कचरा से नाला भरा हुआ एवं सड़क पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network
कचरा से नाला भरा हुआ

कचरे के कारण जाम हुआ नाले का मुंह

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले के समीप चौक से सटे कुछ दुकानदार प्रतिदिन दुकानों से निकलने वाला कचरा नाले में ही फेंक देते हैं. लगातार कचरा जमा होने के कारण नाले का मुंह जाम हो गया है. बारिश के बाद नाले में पानी का दबाव बढ़ने से जल निकासी की समस्या और गंभीर हो गई.

आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों को भी घरों से निकलने में दिक्कत हो रही है.

कचरा से नाला भरा हुआ एवं सड़क पर जमा पानी | Prabhat Khabar Network
जलजमाव

ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई की मांग की

ग्रामीणों ने प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि नाले की सफाई होने और पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने से सड़क पर जमा पानी हटाया जा सकेगा और रिहायशी इलाकों में पानी प्रवेश करने का खतरा भी कम होगा.

Also Read : नवादा-शेखपुरा के ग्रामीण कोड़ीहरी नहर के पानी को लेकर आमने-सामने, सीओ और थानाध्यक्ष ने संभाला मोर्चा, जानिए पूरा मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन