दुकान पर चाय पीते स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला, दो युवक घायल

Published by : KR MANISH DEV Updated At : 17 May 2026 6:39 PM

विज्ञापन

टोल प्लाजा के पास अदल बिगहा मोड़ पर हुई घटना, चाकू व पिस्टल के बट से हमला

विज्ञापन

टोल प्लाजा के पास अदल बिगहा मोड़ पर हुई घटना, चाकू व पिस्टल के बट से हमला प्रतिनिधि, रजौली रजौली थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर टोल प्लाजा के समीप अदल बिगहा मोड़ के पास बीते शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे कुछ लोगों ने चाय पी रहे गोकुल स्कूल के संचालक और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में स्कूल संचालक मुरहेना गांव निवासी उमेश कुमार के पुत्र उत्पल कुमार तथा भूपतपुर गांव निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने बताया कि घायल उत्पल कुमार के सिर पर धारदार हथियार से सात जगह वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके सिर में 40 टांके लगाये गये हैं. प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, घायल प्रिंस कुमार के कान के पीछे और शरीर पर चाकू से चोट के निशान हैं. उसका प्राथमिक इलाज कर आवश्यक दवाइयां दी गयी हैं. सोने की चेन और मोबाइल की छिनतई घायल उत्पल कुमार के पिता उमेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र प्रतिदिन की तरह रजौली स्थित स्कूल से रात लगभग आठ बजे लौट रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात पटना से आ रहे प्रिंस कुमार से अदल बिगहा मोड़ स्थित विकास चाय स्टॉल के पास हुई, जहां दोनों चाय पीने लगे, तभी स्कॉर्पियो पर सवार कुछ लोग पहुंचे और अचानक धारदार चाकू तथा पिस्टल के बट से हमला कर दिया. हमले में उत्पल कुमार बेहोश होने तक आरोपित लगातार सिर पर वार करते रहे. उसे बचाने पहुंचे प्रिंस कुमार को भी हमलावरों ने घायल कर दिया. इस दौरान आरोपितों ने उत्पल के गले से सोने की चेन और मोबाइल की छिनतई कर ली और मौके से फरार हो गये. चाय दुकान संचालक विकास कुमार ने बताया कि वह दुकान के अंदर से ग्राहकों को सामान दे रहे थे, तभी बाहर अचानक मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान कई कुर्सियां भी टूट गयीं. पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार घायल उत्पल कुमार के पिता उमेश कुमार के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसमें हिसुआ थाना क्षेत्र के मुड़कटवा गांव निवासी जितेंद्र यादव के पुत्र रविशंकर कुमार, रजौली थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ पाकुम, माधो रामपुर गांव निवासी विंदा यादव के पुत्र नीतीश कुमार, बभनटोली निवासी शिशुपाल सिंह के पुत्र हर्षित सिंह तथा बेलाडीह गांव निवासी सीताराम यादव के पुत्र सुजय कुमार उर्फ चीकू सहित कुछ अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है. क्या कहते हैं थानेदार थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित बभनटोली निवासी शिवपाल सिंह के पुत्र हर्षित कुमार को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन