साईं मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

साईं बाबा | Prabhat Khabar Network
नवादा का श्री साईं बाबा मंदिर आस्था और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बन गया है. हर गुरुवार को यहां विशेष आरती और पालकी यात्रा का आयोजन होता है, जहां भक्त सच्चे मन से मन्नतें मांगते हैं. मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है.
Nawada News: नवादा जिले के शहरी क्षेत्र के पार नवादा, गया रोड में स्थापित श्री साईं बाबा मंदिर वर्तमान में स्थानीय लोगों की अटूट आस्था और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है. इस पवित्र मंदिर में सालों भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. अध्यात्म और शांति की खोज में जिले के कोने-कोने से लोग प्रतिदिन इस दिव्य दरबार में माथा टेकने पहुंचते हैं. एक ओर जहाँ भक्तों की मंदिर से गहरी आस्था जुडी है, वहीं दूसरी ओर प्रतिदिन श्रद्धालु की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है.
गुरुवार को भव्य आरती
नवादा के इस प्रसिद्ध मंदिर में वैसे तो प्रतिदिन ही पूजा-अर्चना का दौर चलता है, लेकिन सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को साईं बाबा का विशेष दिन माना जाता है. इस खास दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ आम दिनों की तुलना में विशेष रूप से देखने को मिलती है. यहाँ प्रतिदिन सुबह और शाम ठीक 06.00 बजे भव्य आरती का विधिवत आयोजन किया जाता है. इसके अलावा, मंदिर परिसर से भव्य पालकी यात्रा और भजन-कीर्तन जैसे आयोजनों की भी एक लंबी परंपरा रही है.
पूरी होती है मनोकामना
नवादा के इस साईं दरबार में मंदिर में आरती के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाता है. स्थानीय लोगों का ऐसा दृढ़ विश्वास है कि जो भी भक्त इस दरबार में सच्चे मन से आता है, उसकी हर मनोकामना बाबा अवश्य पूर्ण करते हैं. अपनी मुराद को पूरी होते देख लोग साईं बाबा के प्रति अपनी सच्ची आस्था उजागर करते हैं. प्रत्येक दिन लगभग सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










