राजकीय डिग्री कॉलेज, रोह का शुभारंभ

1. कॉलेज का उद्घाटन करते विधायक वा अन्य 2. शिविर में उपस्थित चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
फ़ोटोकैप्शन- नवादा व्यवहार न्यायालय
प्रतिनिधि रोह रोह प्रखंडवासियों का वर्षों पुराना इंतजार बुधवार को खत्म हो गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से राजकीय डिग्री कॉलेज, रोह का उद्घाटन किया. कॉलेज शुरू होने से अब रोह व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता तथा विशिष्ट अतिथि जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अनिल मेहता मौजूद रहे. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी एवं अंग्रेजी सहित छह विषयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू कर दी गई है. अब तक चार विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है. उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में नामांकन कराने की अपील की. समारोह में विशेष अतिथि आरएमडब्ल्यू कॉलेज, नवादा के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, प्रो. डॉ. विजय कुमार, लेखपाल विमल कुमार, बीडीओ फैजान अहमद, आरो चंदन कुमार, रोह थानाध्यक्ष अभिषेक राहुल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामप्रवेश प्रसाद, डॉ. सतीश कुमार, जिला 20 सूत्री सदस्य अवधेश कुशवाहा, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विकास सिंह, उपेंद्र सिंह, सुबोध महतो, गोपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. मौके पर पीएचसी रोह की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां डॉ. रामप्रवेश प्रसाद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया. लोगों ने उम्मीद जताई कि कॉलेज के संचालन से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










