नवादा में कुएं में गिरा अंधा सांड, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
अंधा सांड़ दो बार गिरा कुएं में, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया

कुंआ से निकालने का प्रयास करते लोग | Prabhat Khabar Network

नवादा जिले के मेसकौर में एक अंधा सांड़ मंगलवार शाम एक गहरे कुएं में गिर गया. ग्रामीणों की मदद से पुलिस और अग्निशमन टीम ने दो बार सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र की बड़ोसर पंचायत के बेलबान गांव में एक अंधा सांड़ मंगलवार की देर शाम अचानक एक गहरे कुएं में गिर गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रातभर सांड़ की निगरानी करते हुए बचाव की तैयारी की गई.

डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू

बुधवार सुबह रजौली से अग्निशमन विभाग की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची. करीब डेढ़ घंटे तक चले कड़ी मशक्कत वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांड़ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बाहर निकलने के बाद पशु की हालत सामान्य थी और उसका इलाज कराया जा रहा है.

लगातार दो बार हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड़ अंधा होने के कारण कुछ देर बाद दोबारा उसी कुएं में जा गिरा. इसके बाद अग्निशमन टीम ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. फिलहाल सांड़ की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है तथा चिकित्सकीय देखरेख जारी है.

ग्रामीणों ने की टीम की सराहना

रेस्क्यू अभियान में मेसकौर डायल-112 पुलिस के साथ रजौली अग्निशमन इकाई के अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र राम, प्रधान अग्निक सुरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रधान अग्निक चन्दन कुमार, अग्निक चालक बिट्टू कुमार, मंटू कुमार सिंह, टुन्ना कुमार गुप्ता, अग्निक राकेश कुमार, आनंद कुमार दुबे, सुधांशु कुमार, लक्ष्मण मल्लाह और राधा कृष्ण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ग्रामीणों ने पूरी टीम की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन