नवादा में 18 जुलाई को दिव्यांगजनों के लिए रोजगार शिविर, एसबीआई लाइफ में 50 पदों पर होगी भर्ती

Author Bablu kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिला नियोजनालय दिव्यांगजनों के लिए 18 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित कर रहा है. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में लाइफ मित्र के 50 पदों पर भर्ती का यह सुनहरा अवसर है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा 18 जुलाई को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) परिसर में दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय रोजगार शिविर-सह-कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित किया जाएगा. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड, नवादा द्वारा लाइफ मित्र के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी. शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा.

विज्ञापन

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, आयु सीमा 18 से 60 वर्ष तथा कार्यस्थल नवादा निर्धारित किया गया है. इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, पहचान पत्र, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ शिविर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. रोजगार शिविर में केवल एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे. जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन