लोकतांत्रिक मूल्यों को सीखने का मंच है बाल संसद : शशिकांत निराला
Published by : JAVED NAJAF Updated At : 23 May 2026 3:47 PM
विज्ञापन
इवीएम और बैलेट पेपर से हुआ चुनाव, बच्चों को दिलायी कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन
महुगाई विद्यालय में बाल संसद व मीना मंच का शपथ ग्रहण समारोह
गोविंदपुर.
प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महुगाई में शनिवार को बाल संसद व मीना मंच के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक आनंद देव पांडेय ने की. मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शशिकांत निराला, विशिष्ट अतिथि प्रखंड मध्याह्न भोजन पदाधिकारी अभय कुमार के अलावा पुष्पा कुमारी व पंकज कुमार मौजूद रहे. मंच संचालन नीतीश कुमार व सीताराम पांडेय ने किया. समारोह के दौरान नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के विकास, अनुशासन, स्वच्छता व छात्र हितों के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. मुख्य अतिथि शशिकांत निराला ने कहा कि बाल संसद बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने बच्चों को अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया.आत्मविश्वास बढ़ाने वाली पहल
प्रधानाध्यापक आनंद देव पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास का विकास होता है और वे शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं. गौरतलब हो कि इसी विद्यालय में बीते शुक्रवार को लोकतांत्रिक तरीके से इवीएम और बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव संपन्न हुआ था. अब सभी निर्वाचित छात्र अपने-अपने विभागों का कार्य देखेंगे. मौके पर प्रदीप कुमार, योगेंद्र कुमार लाल, दिनेश सिंह, ध्रुव कुमार वर्मा, कल्पना सिंह, सबा जबीं, प्रीति, उनीता कुमारी, अनुपम, वीणा देवी, रितिका राय, स्नेहा कुमारी, राजकुमार राम, चंद्र देव राम, पूर्व शिक्षक आशिक आलम, शशिकांत नारायण आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










