नवादा में सांप काटने से बच्चे की बिगड़ी तबीयत, समय पर इलाज से खतरे से बाहर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे विधायक

Nawada News : सिरदला में सांप काटने से बीमार बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय विधायक विमल राजवंशी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हालचाल जाना और मदद का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Nawada News : सिरदला प्रखंड के शाहपुर गांव निवासी मुन्नी प्रसाद के पुत्र सौरव कुमार को गुरुवार को सांप काटने के बाद गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरदला में भर्ती कराया गया. परिजनों ने बताया कि घटना के बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक विमल राजवंशी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती बच्चे का हालचाल जाना. उनके साथ बीस सूत्री अध्यक्ष रामबिलास वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा भी मौजूद रहे. जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उनका हौसला बढ़ाया.

Also Read : नवादा में अंचल कार्यालय परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

एंटी-स्नेक वेनम देकर शुरू किया गया उपचार

अस्पताल में तैनात डॉ. जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बच्चे का समय पर उपचार शुरू कर दिया गया. आवश्यक दवाएं और एंटी-स्नेक वेनम देकर उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि सौरव की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.

Also Read : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक के परिवार को चालकों ने दी 17.79 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

समय पर इलाज मिलने से बची जान

चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने और त्वरित उपचार मिलने के कारण बच्चे की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है. परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए विधायक विमल राजवंशी एवं बीस सूत्री अध्यक्ष रामबिलास वर्मा द्वारा अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जानने और सहयोग का भरोसा देने पर आभार व्यक्त किया.

Also Read : नवादा में बढ़ता ध्वनि प्रदूषण बना चिंता का विषय, प्रेशर हॉर्न और डीजे के शोर से लोग परेशान


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन