रजौली में यात्री शेड निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे बने हादसों की वजह, लोगों में नाराजगी
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुले गड्ढे
Nawada News : रजौली अनुमंडल कार्यालय के पास यात्री शेड निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढों से राहगीरों को भारी परेशानी, कंपनी ने दो दिनों में काम पूरा करने का दिया आश्वासन.
Nawada News : रजौली प्रखंड के अनुमंडल कार्यालय के समीप तथा हरदिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री शेड निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे पिछले करीब 20 दिनों से खुले पड़े हैं. सड़क किनारे बिना बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और चेतावनी संकेतों के छोड़े गए इन गड्ढों से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है.
दोपहिया चालकों और स्कूली बच्चों के लिए बढ़ा जोखिम
स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है. ऐसे में खुले गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए बेहद जोखिम भरे साबित हो रहे हैं. लोगों ने निर्माण एजेंसी से जल्द कार्य पूरा करने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है.
Also Read : डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, नवादा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
बारिश के कारण रुका निर्माण कार्य : प्रोजेक्ट मैनेजर
गाबर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित स्थल पर खुदाई (एक्सकेवेशन) का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया था. हालांकि हाल की लगातार बारिश के कारण मिट्टी पूरी तरह गीली और कीचड़युक्त हो गई, जिससे निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए रोकना पड़ा.
Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी
मौसम साफ होते ही दो दिनों में पूरा होगा कार्य
प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि जैसे ही एक-दो दिन अच्छी धूप निकलेगी, ग्रेडिंग का कार्य पूरा कर जीएसबी, गिट्टी, कंक्रीट और पेवर ब्लॉक बिछाने का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कंपनी की मशीनें पूरी तरह तैयार हैं और मौसम अनुकूल होते ही दो दिनों के भीतर कार्य को सुरक्षा मानकों के साथ पूरा कर लिया जाएगा.
Also Read : नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










