डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, नवादा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन

एक दूसरे को केक खिलाते समाज सेवी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : नवादा के भाजपा नेता मनोज चंद्रवंशी ने गया पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं।

विज्ञापन

Nawada News : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन बुधवार को गया सर्किट हाउस में सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर नवादा से भाजपा नेता मनोज सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में दर्जनों समाजसेवियों का प्रतिनिधिमंडल आकर्षक केक लेकर गया पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. प्रेम कुमार के साथ केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

पटना का कार्यक्रम स्थगित होने के बावजूद नहीं घटा उत्साह

पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित होने के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ. मनोज सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर डॉ. प्रेम कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी

जनसेवा और सादगी से मिलती है प्रेरणा : मनोज सिंह चंद्रवंशी

भाजपा नेता मनोज सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और लंबा राजनीतिक अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है. उन्होंने कहा कि नवादा से विशेष रूप से केक लेकर पहुंचना उनके प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक है.

समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

जन्मदिन समारोह में समाजसेवियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने मिलकर डॉ. प्रेम कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की.

Also Read : नवादा: बिहार की बेटी की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव; जानिए क्या है मामला



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन