जमुई घटना को लेकर नवादा कांग्रेस मुखर, प्रभाकर झा ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस का फ्लैग, Pic Credit- AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना पर कांग्रेस ने सीएम सम्राट चौधरी के वादे की याद दिलाकर सरकार पर निशाना साधा है. दोषियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की गई.

विज्ञापन

Congress protest: जमुई में कोचिंग से लौट रहे दसवीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सड़क पर हुई मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को लेकर नवादा जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रतिक्रिया दी है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभाकर झा ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. घटना 19 सितंबर की शाम की बतायी गयी है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी सामने आयी है. साथ ही मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की गयी है.

विज्ञापन

प्रभाकर झा ने सरकार पर साधा निशाना

प्रभाकर झा ने कहा कि जमुई में हुई घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके पुराने दावे और वादे की याद दिलाते हुए कहा कि यदि बिहार में रात 12 बजे के बाद भी कोई महिला या बेटी सड़क पर निकले और उसे कोई छू दे तो वह सुबह इस्तीफा दे देंगे.

उन्होंने कहा कि जमुई में दिन के उजाले और शाम के वक्त भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. झा ने आरोप लगाया कि राज्य की डबल इंजन सरकार कागजी दावों और राजनीतिक भाषणों तक सीमित रह गयी है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कथित पुराने वादे के अनुसार उनके इस्तीफे की मांग की.

दोषियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जमुई मामले के सभी दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई और कड़ी सजा दिलाने की मांग की. उन्होंने पीड़ित छात्र-छात्रा और उनके परिवारों को तत्काल पूर्ण सुरक्षा देने की भी मांग की.

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू की गयी. पुलिस ने आरोपितों की पहचान के लिए वीडियो का विश्लेषण किया और एसआइटी का गठन किया.

कांग्रेस नेताओं ने भी जतायी नाराजगी

घटना की युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, हिसुआ कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव और सेवादल के सुरेंद्र कुमार आदि ने भी निंदा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन