280 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त
Published by : ASHUTOSH KUMAR Updated At : 07 May 2025 9:52 PM
सिरदला पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
सिरदला. शराब के खिलाफ सिरदला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने 280 लीटर शराब के साथ एक बाइक जब्त की है. धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. पुलिस धंधेबाज की पहचान करने में जुटी है. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया की सूचना मिली की झारखंड के जंगल से बड़े पैमाने पर शराब की खेप को बाइक से परिवहन कर थाना क्षेत्र के खलखु मोड़ होते लौंद बाजार की ओर जाने वाली है. इसके बाद टीम गठित कर की खलखु मोड़ पर घेराबंदी कर की गयी. इस दौरान बाइक पर लदी 280 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठा धंधेबाज फरार हो गया. बाइक मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










