ePaper

Nawada News : नवादा पश्चिमी मंडल में 10 हजार सदस्य बनायेगी भाजपा

Updated at : 31 Aug 2024 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
Nawada News :

Nawada News :

Nawada News : दो सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा

विज्ञापन

Nawada News : दो सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा. टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी सदस्य बन सकता है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी, नवादा पश्चिमी मंडल के सदस्यता अभियान कार्यशाला में कही गयी. प्रखंड के भगवानपुर गांव में मंडल अध्यक्ष हर्षिकेश कुमार उर्फ गरिवन महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई.

मंडल सदस्यता प्रभारी महेंद्र लाल कुशवाहा ने संचालन किया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता व सदस्यता प्रभारी अशोक चौहान शामिल हुए. पश्चिमी मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन की देखरेख में बैठक हुई.

नवादा पश्चिमी मंडल में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए तीन सदस्यीय टीम बनयी गयी है. इसमें महेंद्र लाल कुशवाहा, नवीन सिंह, प्रिय रानी को शामिल किया गया है. पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी है और हमलोग फिर से सदस्य बनाकर बड़ी पार्टी बनाना है.

Nawada News : भारत को विकसित करने के लिए भाजपा को सशक्त होना जरूरी

भारत को विकसित करने के लिए भाजपा को सशक्त होना जरूरी है. हमें विश्वाश है कि नवादा पश्चिमी मंडल भी अपने मंडल में लक्ष्य के अनुरूप 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेगी. मंडल प्रभारी प्रताप रंजन ने सभी अपेक्षित कार्यक्रताओं का वृत्त लिया और साथ में मंडल के सभी पंचायत में तीन सदस्यीय सदस्यता टीम गठन कर उनका नाम की घोषणा की.

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि दो सितंबर से हर घर जाकर हमलोग भाजपा का सदस्य बनाने के काम में लग जायेगें. बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवृक्ष शर्मा, उपेंद्र बाबू, गौरव कुमार, प्रिय रानी, अनुराधा देवी, बालमुकुंद चौहान, नीलम देवी, सरयुग प्रसाद, चंदर रजक, उत्तम कुमार, उमेश कुमार, संजय सिंह, प्रह्लाद कुमार साह आदि शामिल थे.

Nawada News in Hindi : click here

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन