बीएड छात्रा को एफसीआई ट्रक ने कुचला, ड्रेस सिलवाने जाते समय दर्दनाक हादसे में मौत
सदर अस्पताल में लगी भीड़
Nawada News : बीएड छात्रा को एफसीआई ट्रक ने कुचला, ड्रेस सिलवाने जाते समय दर्दनाक हादसे में मौत
Nawada News : केंदुआ बाइपास स्थित आईटीआई के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में एक बीएड छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान संजीव कुमार की पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बीएड की ड्रेस सिलवाने निकली थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, अंकिता कुमारी ने हाल ही में बीएड में नामांकन कराया था. शुक्रवार को वह बीएड की ड्रेस सिलवाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान केंदुआ बाइपास स्थित आईटीआई के समीप एक एफसीआई ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक जब्त, चालक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस के अनुसार, ट्रक का पंजीकरण नंबर BR-27-G-0198 है. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
सदर अस्पताल में उमड़ी लोगों की भीड़
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सदर अस्पताल पहुंच गए. छात्रा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.
Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










