प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन तेज, 10 अगस्त को मगध विश्वविद्यालय में होगा धरना

Updated:
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते विश्वविद्यालय के अधिकारी व मौजूद शिक्षक व कर्मी

Nawada News : बिहार में स्नातक कॉलेजों के पुनर्गठन और विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के विरोध में शिक्षक और कर्मचारी संघ 10 अगस्त को बोधगया में बड़ा प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

Nawada News : राज्य सरकार द्वारा स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन और विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को विश्वविद्यालय संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कॉलेज शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई.

काला बिल्ला लगाकर जता रहे विरोध

बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार, 10 अगस्त को इस मुद्दे को लेकर मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर जताई चिंता

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाएं नहीं हैं, बल्कि शिक्षण, शोध, पाठ्यक्रम निर्धारण और गुणवत्ता नियंत्रण के प्रमुख केंद्र हैं. उनका कहना था कि यदि स्नातक महाविद्यालयों को विश्वविद्यालयों के नियंत्रण से हटाकर सीधे उच्च शिक्षा विभाग के अधीन कर दिया गया, तो विश्वविद्यालयों की भूमिका सीमित हो जाएगी और संबद्धता प्रणाली भी कमजोर पड़ेगी.

शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित बदलाव से विश्वविद्यालयों की वैधानिक संस्थाओं की प्रभावशीलता समाप्त हो सकती है, जिसका प्रतिकूल असर पूरी शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ेगा. उन्होंने सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की.

बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

राजेंद्र मेमोरियल महिला कॉलेज में आयोजित बैठक की कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अंजनी कुमार ने संचालित की. बैठक में डॉ. आरती रानी साहा, डॉ. अनिल कुमार पटेल, डॉ. केसर नाथ, डॉ. अस्मिता कुमारी, डॉ. नंदिता, डॉ. कुमारी आशा, डॉ. वसुंधरा, डॉ. रितु कुमारी, डॉ. अपर्णा सिंह, डॉ. आशा प्रसाद, डॉ. मुमताज बेगम, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. तृप्ति कुमारी, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. अनुरूप कुमार, पियूष, शुभम, रवि शंकर, अविनाश कुमार, धर्मपाल कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, कंचन कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता देवी, गौतम कुमार, जितेंद्र कुमार, शशि भूषण सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन