36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों का शानदार आगाज

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी

Nawada News : मोतिहारी में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है. जानिए पूरी टीम और कोच के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Nawada News : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में नवादा के खिलाड़ियों ने शानदार अभियान की शुरुआत की है. 08 और 09 अगस्त को आर्या विद्यापीठ स्कूल, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में नवादा के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं. जिला ताइक्वांडो संघ के अनुसार, नवादा की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरी है.

सब जूनियर वर्ग में 14 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

सब जूनियर वर्ग में नवादा के राजवीर शर्मा, सम्राट, शिवम कुमार, शुभम कुमार, नैतिक कुमार, दिलखुश कुमार, प्रियल राज, रौशनी कुमारी, आराध्या राज, अनन्या कुमारी, आराध्या रॉय, रितिका रॉय, रोशनी कुमारी और राखी कुमारी प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं.

कैडेट वर्ग में खिलाड़ियों ने संभाला मोर्चा

कैडेट वर्ग में आरुष अरिदमन, मोहित कुमार, आदित्य राज, शिवम राज, करण यादव, नीतीश कुमार, अर्णव आर्या, अगस्त्या यादव, खुशी कुमारी, अनुष्का कुमारी, श्रेया राज, सृष्टि सुधा और संध्या कुमारी नवादा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

जूनियर और सीनियर वर्ग में भी दिखेगा दमखम

जूनियर वर्ग में बरुण कुमार, निर्जल कुमार, स्वीटी कुमारी और आरुषि आर्यदमन प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं सीनियर वर्ग में गौरव कुमार और दीपशिखा कुमारी नवादा की ओर से मैदान में उतरेंगे.

कोच और मैनेजर के नेतृत्व में पहुंची टीम

नवादा की टीम के साथ कोच के रूप में रवि रंजन और कौशल कुमार तथा टीम मैनेजर के रूप में मुकुल कुमार शामिल हैं. टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतने का लक्ष्य रखा है.

पदक जीतने की उम्मीद, संघ ने जताया भरोसा

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी साहू, उपाध्यक्ष श्रवण बरनवाल, शिवकुमार प्रसाद, राहुल कुमार, पूर्व कराटे कोच रवि शंकर कुमार और नीरज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में नवादा की श्रेष्ठ टीम हिस्सा ले रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से नवादा को इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे पदक हासिल होंगे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन