बाबा सेवक राम मंदिर में 24 घंटे का अखंड पाठ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल महिलायें व आयोजक

Nawada News : नवादा के बाबा सेवक राम मंदिर में 24 घंटे का अखंड पाठ शुरू हुआ. भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. जानिए इस विशेष धार्मिक आयोजन की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Nawada News : श्री बाबा सेवक राम की विशेष पूजा-अर्चना के तहत गुरुवार को मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड पाठ शुरू किया गया. इससे पहले पार नवादा, डोभरा स्थित श्री बाबा सेवक राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं. इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभ मंदिर पहुंची. यहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा. इसके बाद कलश यात्रा पुनः आश्रम पहुंची. आश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 24 घंटे के अखंड पाठ और जाप का शुभारंभ किया गया.

पवित्र जल से बाबा सेवक राम का किया गया अभिषेक

मुख्य पुजारी रामजी भगत ने बताया कि बाबा सेवक राम की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कई वर्षों से प्रत्येक वर्ष किया जाता है. सावन के महीने में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विशेष पूजा के साथ 24 घंटे का अखंड पाठ शुरू किया गया है. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं द्वारा लाये गये पवित्र जल से बाबा सेवक राम का विशेष अभिषेक किया गया.

Also Read : नवादा में 27 अगस्त को लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला, 25 से 30 नियोजक होंगे शामिल

दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु

मुख्य पुजारी ने बताया कि बाबा सेवक राम की विशेष महत्ता है. यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. सावन के अवसर पर आयोजित विशेष पूजा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहती है.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे श्रद्धालु

कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रमों के सफल संचालन में धर्मेंद्र कुमार, अनुज कुमार, सुधीर कुमार यादव, श्याम सुंदर प्रसाद, सूरज कुमार समेत अन्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि बाबा सेवक राम की सेवा और पूजा-अर्चना में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद उत्साह का विषय है. उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Also Read : फोटोग्राफर दिवस पर युवा फोटोग्राफरों ने काटा केक, एकजुटता का लिया संकल्प


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन