ePaper

छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 22 Feb 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

राजेंद्र नगर में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई करता था छात्र

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.नवादा नगर क्षेत्र के एक मुहल्ले में एक छात्र ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया है. जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित मुहल्ले में छोटकी शिव मंदिर के पास एक किराये का कमरा लेकर छात्र पढ़ाई करता था. लेकिन किसी बात को लेकर शुक्रवार की देर शाम उक्त छात्र ने रस्सी की सहारे पंखे में फंदे से लटक कर जान दे दी है. मौके पर पुलिस पहुंचकर रस्सी काटकर पंखे से उतरा, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी. मृतक छात्र की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के अमढी गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के बेटे नंद कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, मृतक नवमी की छात्र था. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया है कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं. प्रथम दृष्टया आत्महत्या से मौत की बात आ रही हैं. लेकिन आत्महत्या क्यों किया, कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन