अकबरपुर में स्वतंत्रता दिवस पर 6 जगह होगा ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी होंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

अकबरपुर कार्यालय की तस्वीर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अकबरपुर प्रखंड में 6 स्थानों पर ध्वजारोहण की तैयारी पूरी हो चुकी है. बीडीओ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इस वर्ष बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा.

विज्ञापन

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अकबरपुर प्रखंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. बीडीओ राधा रमण मुरारी ने 15 अगस्त को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया है. इस संबंध में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थानों के प्रधानों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है.

सुबह 9 बजे प्रखंड कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

बीडीओ राधा रमण मुरारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय अकबरपुर में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा. इसके बाद 9:30 बजे अकबरपुर थाना परिसर, 9:40 बजे प्रखंड संसाधन केंद्र, 9:50 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 10:10 बजे मध्य विद्यालय अकबरपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

समय पर उपस्थित होने की अपील

बीडीओ ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, पंचायत समिति सदस्यों एवं संबंधित संस्थानों के प्रधानों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सभी निर्धारित स्थलों पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया जाएगा.

Also Read : नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

समारोह की तैयारियां तेज

प्रखंड प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. संबंधित विभागों एवं संस्थानों को कार्यक्रम से जुड़े आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी स्थानों पर समारोह का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी और कर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमण मुरारी ने बताया कि अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों के कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

Also Read : सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन