नवादा में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति ने की दूसरी शादी; 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

अकबरपुर में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और पति द्वारा दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

अकबरपुर. नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जसौली गांव में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. विवाहिता के पिता के आवेदन पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोप है कि शादी में दहेज देने के बावजूद विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया. बाद में पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज भी कर ली.

शादी में दिया था नकद, बाइक की रकम और घरेलू सामान

नेमदारगंज गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी नेहा कुमारी की शादी जसौली गांव निवासी अजीत कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के दौरान परिवार की ओर से 2.50 लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल के लिए 70 हजार रुपये, सोने की चेन और फर्नीचर समेत कई घरेलू सामान दिए गए थे.

आवेदन के अनुसार, शादी के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों की दहेज की मांग जारी रही. आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर नेहा के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी. विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

खाने में जहर देने का लगाया आरोप

विवाहिता के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने नेहा के भोजन में जहर मिलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की. इसके बाद उसे कमरे में बंद कर मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

किसी तरह विवाहिता ससुराल से निकलकर अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद मायके वालों और ग्रामीणों ने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाने और विवाहिता को वापस रखने का प्रयास किया. पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए.

पति ने 22 जून को की दूसरी शादी

विवाहिता के पिता के अनुसार, इसी बीच पति अजीत कुमार ने 22 जून को पूनम देवी नाम की महिला से कोर्ट मैरिज कर ली. पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद विवाहिता और उसके मायके वाले परेशान हैं.

आवेदन में पति अजीत कुमार के अलावा उसके पिता सुमित यादव, अजाद कुमार, उमा देवी, श्याम यादव, काजल कुमारी, अर्चना कुमारी, कंचना देवी और अप्पा देवी को आरोपित बनाया गया है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

नेमदारगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि विवाहिता के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई मनीष कुमार निराला को दी गई है.

थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस विवाहिता के लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. प्राथमिकी में लगाए गए सभी आरोपों की जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस घटना से जुड़े पक्षों से पूछताछ करने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन