सिरदला में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा शहर, बही देशभक्ति की धारा

Author Pappu Kumar|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी व जनप्रतिनिधि.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिरदला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. अधिकारियों और ग्रामीणों ने भारत माता की जय के नारों के साथ देश की एकता का संदेश दिया.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बुधवार को सिरदला प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा सिरदला हाइस्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए सिरदला चौक तक पहुंची. यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाये, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल में रंग गया.

देश की एकता-अखंडता का दिया संदेश

यात्रा के दौरान तिरंगे के सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया गया. स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया और उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया. हाई स्कूल से सिरदला चौक तक निकली यात्रा में युवाओं और ग्रामीणों की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली. यात्रा के समापन पर सभी ने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा

यात्रा में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद, बीपीआरओ प्रशुत्तम चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष रामबिलास वर्मा, सिरदला थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रखण्ड सावन्वयक दिनेश कुमार, स्वछता कर्मचारी पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, सहित विभिन्न विभागों के कर्मी एवं मुखिया प्रतिनिधि शामिल हुए. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की.


विज्ञापन
Pappu Kumar

लेखक के बारे में

By Pappu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन