मारपीट के मामले में आरोपित गिरफ्तार

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 29 May 2025 5:30 PM

विज्ञापन

मेसकौर पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

मेसकौर पुलिस ने दबोचा

प्रतिनिधि, मेसकौर.

मेसकौर थाना की पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में छापेमारी कर मारपीट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान झिकटिया हुसैना गांव निवासी महावीर तांती, पिता शुकर तांती के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन