कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति, आठ प्रखंड अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

Author Vishal kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल कार्यकर्ता

Nawada News : नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई. आठ प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ-साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

Nawada News : कांग्रेस पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

आठ प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति

बैठक में संगठन सृजन के विशेष सदस्यता अभियान के तहत जिले के आठ प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई. वहीं शेष प्रखंडों पकरीबरावां, कौआकोल, सिरदला, नरहट, अकबरपुर और नारदीगंज में भी जल्द ही प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी में 31 से 41 सदस्यों की नियुक्ति भी विशेष सदस्यता अभियान के तहत शीघ्र किए जाने की जानकारी दी गई.

संगठन विस्तार का दिया गया निर्देश

जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि जिले के 14 प्रखंडों में से नवादा, हिसुआ, रजौली, मेसकौर, गोविंदपुर, रोह, वारिसलीगंज और काशीचक में प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है. उन्होंने सभी नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि संगठन विस्तार के तहत प्रत्येक प्रखंड में 21 से 31 सदस्यों की प्रखंड समिति का गठन किया जाए. साथ ही प्रत्येक तीन से चार पंचायतों पर तथा नगर क्षेत्र में दो से तीन वार्डों पर एक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए.

जनहित के मुद्दों पर आंदोलन की तैयारी

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत कर जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरें, ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंच सके.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पीसीसी डेलिगेट बलिराम सिंह, गोपाल कुमार, रामजन्म सिंह, विक्की कुमार, पंकज कुमार, कुंदनदीप, इंदु सिन्हा, मनीष कुमार, भारत यात्री नवीन पासवान, विजय कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, चंदन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : झारखंड के दंपती ने औरंगाबाद में बालिका को लिया गोद, डीएम की मौजूदगी में पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन