पंचायतों में खेल क्लबों को मिलेगा नया विस्तार, 15 अगस्त तक चलेगा ऑनलाइन सदस्यता अभियान

Author Bablu kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : नवादा जिले में खेल विभाग की पहल पर 15 अगस्त 2026 तक खेल क्लबों के लिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करना है. 2 अक्टूबर से पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव भी आयोजित होंगे.

विज्ञापन

Nawada News : खेल विभाग, बिहार के निर्देश पर जिले के सभी ग्राम एवं नगर पंचायतों में गठित खेल क्लबों को सक्रिय और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को खेल क्लबों से जोड़ना है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा.

खेल क्लबों में बढ़ाया जा रहा सदस्य पंजीकरण

उन्होंने बताया कि जिले के सभी ग्राम एवं नगर पंचायतों में खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन पहले ही किया जा चुका है. अब इन क्लबों में अधिक से अधिक सदस्यों का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें प्रभावी और सक्रिय बनाया जा रहा है.

2 अक्टूबर से शुरू होगा पंचायत स्तरीय खेल महोत्सव

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर 2026 से तीन माह तक पंचायत स्तर पर खेल महोत्सव आयोजित करने की योजना है. इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद प्रखंड एवं जिला स्तर पर भी खेल महोत्सव आयोजित होंगे, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

युवाओं से सदस्यता अभियान में जुड़ने की अपील

जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार ने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन सदस्यता लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर जिले में खेल गतिविधियों को नई गति देने में अपनी भागीदारी निभाएं.

Also Read : झारखंड के दंपती ने औरंगाबाद में बालिका को लिया गोद, डीएम की मौजूदगी में पूरी हुई कानूनी प्रक्रिया



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन