पीयूष हत्याकांड को लेकर राजद ने जताया आक्रोश, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग
हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलते राजद नेता | Prabhat Khabar Network
Nawada News : नवादा के हिसुआ में पीयूष हत्याकांड के बाद राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Nawada News : नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड अंतर्गत पांचूगढ़ गांव निवासी प्रणय कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सनसनीखेज हत्याकांड के बाद गुरुवार को राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव और पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया.
आपके शहर में
परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
राजद नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान परिजनों ने नेताओं को हत्याकांड से जुड़ी पूरी जानकारी दी और घटना के बाद की स्थिति से अवगत कराया. नेताओं ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
Also Read : औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे किसानों पर वज्रपात, एक की मौत; चार झुलसे
आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे बेहद निंदनीय बताया. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस को मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.
Also Read : ओबरा में एनएच-139 पर गिरा शीशम का विशाल पेड़, वाहनों की लगी लंबी कतार
कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना
पूर्व सांसद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने तत्काल आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो राजद इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी.
Also Read : औरंगाबाद के सलैया स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए