प्रणव हत्याकांड में एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य, पुलिस की जांच तेज

Updated:
विज्ञापन

जांच करती एफएसएल की टीम | Prabhat Khabar Network

Nawada News : हिसुआ के पांचूगढ़ में युवक हत्याकांड की जांच तेज, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य. पुलिस जल्द करेगी मामले का बड़ा खुलासा.

विज्ञापन

Nawada News : हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के पांचूगढ़ गांव निवासी प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार की सुबह फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और क्राइम सीन की बारीकी से जांच की. टीम ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

खून के नमूने और फिंगर प्रिंट किए एकत्रित

बताया जा रहा है कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगर प्रिंट, कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं. टीम ने घटनास्थल के आसपास मौजूद विभिन्न बिंदुओं की भी गहनता से जांच की. जुटाए गए सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा.

Also Read : औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे किसानों पर वज्रपात, एक की मौत; चार झुलसे

एक-एक बिंदु की बारीकी से की जांच

सूत्रों के अनुसार, एफएसएल की टीम करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रही. इस दौरान टीम के सदस्यों ने एक-एक बिंदु को बारीकी से खंगाला और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. वैज्ञानिक जांच के बाद हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना में शामिल आरोपितों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

Also Read : औरंगाबाद के सलैया स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

एफएसएल टीम की जांच के दौरान स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद हत्याकांड से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Also Read : औरंगाबाद में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही मां-बेटी से 40 हजार रुपये की ठगी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन