औरंगाबाद में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही मां-बेटी से 40 हजार रुपये की ठगी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बैंक में मां-बेटी से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
Aurangabad News : मदनपुर थाना क्षेत्र में बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही मां-बेटी से ठगी का मामला सामने आया है. दो युवकों ने उन्हें मोतिहारी जाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये छीन लिए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Aurangabad News : मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही मां-बेटी से दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर रुपये छीन लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता ने मदनपुर थाना में इसकी सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
आपके शहर में
बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी मां-बेटी
जानकारी के अनुसार, चंदौली गांव निवासी विजय मेहता की पत्नी उषा देवी अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ शिवगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंची थीं. बैंक से दोनों ने 40 हजार रुपये की निकासी की और रुपये लेकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवक उनके संपर्क में आए.
Also Read : औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे किसानों पर वज्रपात, एक की मौत; चार झुलसे
मोतिहारी जाने वाली गाड़ी पकड़वाने का दिया झांसा
पीड़िता के अनुसार, बैंक से निकलने के बाद दोनों युवक उनके साथ हो लिए. युवकों ने उन्हें मोतिहारी जाने वाली गाड़ी पकड़वाने का झांसा दिया. इसके बाद दोनों मां-बेटी को अपने साथ लेकर पेट्रोल पंप के पास पश्चिमी नहर के समीप पहुंचे. वहां युवकों ने बहला-फुसलाकर उनके पास रखे 40 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए.

Also Read : औरंगाबाद: दाउदनगर अस्पताल को पहली बार मिला ऑर्थोपेडिक सर्जन, हादसे के मरीजों को राहत, फिर भी 18 पद खाली
बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना के एसआई रोहित कुमार और राजन गिरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है. साथ ही बैंक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपित युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
Also Read : औरंगाबाद में बैंक ऑफ इंडिया की पांचवीं शाखा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए