औरंगाबाद : बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान ग्रामीणों ने देव में बिजली कंपनी के ऑफिस में जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

बिजली ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते आक्रोशित ग्रामीण.

औरंगाबाद के देव प्रखंड में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के दुलारे पंचायत क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान बिजली उपभोक्ताओं का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा. बड़ी संख्या में ग्रामीण देव स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में ताला जड़कर घंटों प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताते हुए समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह-सात दिनों से बदहाल है बिजली आपूर्ति

संतोष कुमार, प्रिंस कुमार, मिथिलेश कुमार, छोटू कुमार, विशाल कुमार, नितीश कुमार, समीर कुमार, कपिल कुमार, सुदर्शन कुमार आदि ग्रामीणों का कहना था कि पिछले 6-7 दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है. लगातार बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है.बिजली के अभाव में जहां भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, वहीं घरों में पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गयी है. बिजली नहीं रहने के कारण मोटर और पानी की टंकियां नहीं चल पा रही हैं.

बिजली की आंख-मिचौली से परेशान ग्रामीणों ने देव बिजली कार्यालय में जड़ा ताला  | Prabhat Khabar Network
बिजली कंपनी के ऑफिस के मेन गेट में ताला बंद करते ग्रामीण.

छात्र-छात्राओं को हो रही अधिक समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संकट का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है. क्षेत्र में बिजली गुल रहने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है. विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से समस्या झेलने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गयी. शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है.

ग्रामीणों ने कहा-बिजली कंपनी के अधिकारी उदासीन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिल समय पर लिया जाता है, लेकिन नियमित बिजली उपलब्ध कराने के मामले में विभाग उदासीन बना हुआ है. लगातार कटौती और लो वोल्टेज से घरेलू कामकाज से लेकर पेयजल व्यवस्था तक प्रभावित है.ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे.

ग्रामीणों का आरोप- सुनिश्चित हो बिजली आपूर्ति

ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी में बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी उन्हें कार्यालय का घेराव और तालाबंदी करनी पड़ रही है, लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है. उन्होंने वरीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर दुलारे पंचायत क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की.

बारिश से आपूर्ति में हो रही परेशानी : जेइ

जेइ संतोष कुमार ने कहा कि दुलारे गांव में लगातार बारिश के बाद तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी. बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है लो वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन