औरंगाबाद के आहर में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत, चार घंटे बाद मिला शव
रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : औरंगाबाद के मदनपुर में 4 वर्षीय मासूम की आहार में डूबने से मौत हो गई. इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, गांव में शोक की लहर है.
Aurangabad News : सलैया थाना क्षेत्र के तेतरिया बड़का आहर चौक के समीप गुरुवार को दर्दनाक हादसे में आहर के गहरे पानी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुर्गी बीघा गांव निवासी चंदन कुमार के चार वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में हुई है.
आपके शहर में
आहर के पास खेलते समय फिसला पैर
मिली जानकारी के अनुसार, रिशु कुमार आहर के पास खेल रहा था. इसी दौरान खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह तेतरिया बड़का आहर के गहरे पानी में चला गया. पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.
Also Read : औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे किसानों पर वज्रपात, एक की मौत; चार झुलसे
चार घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आहर से मासूम का शव बरामद किया. बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वह बार-बार बेहोश हो रही थीं और अपने इकलौते बेटे को याद कर विलाप कर रही थीं.
Also Read : औरंगाबाद में सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया इलाज का अहम समय
इकलौते बेटे की मौत से गांव में पसरा मातम
बताया जाता है कि रिशु परिवार का इकलौता चिराग था. उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलते ही सलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.
Also Read : जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, दाउदनगर में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए