औरंगाबाद में बाढ़ के पानी में डूबी धान की फसल, ओबरा के दर्जनों गांवों में किसानों को भारी नुकसान
दर्जनों गांवों में 3 फीट पानी में डूबी फसल
Aurangabad News : ओबरा में पुनपुन और अदरी नदी के उफान से दर्जनों गांवों में धान की फसल डूब गई है. किसानों ने सरकार से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है.
Aurangabad News : ओबरा प्रखंड क्षेत्र में पुनपुन नदी, बूढ़ी नाला और अदरी नदी में पिछले पांच दिनों से आए उफान के कारण दर्जनों गांवों में धान की फसल बर्बाद हो गई है. खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. किसान फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
आपके शहर में
दर्जनों गांवों में धान की फसल पानी में डूबी
ओबरा प्रखंड के कैथी, मरबतपुर, जिंकुलाही, गमाहरी, कुर्मी, ओबरा सहित दर्जनों गांवों में किसानों की धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है. लगातार पानी जमा रहने से फसल के नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है. इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
महीनों की मेहनत पर फिरा पानी
किसान शैलेंद्र शर्मा, रामजनम सिंह, परशुराम सिंह, सुदामा पासवान, प्रमोद राम, मोहित यादव, नरेश मिस्त्री, प्रमोद सिंह, उत्तम पांडेय, सुरेंद्र सिंह और उदय सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत और पूंजी लगाकर धान की फसल की रोपाई की थी. फसल तैयार होने की उम्मीद के बीच बाढ़ के पानी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. किसानों के अनुसार पूरी फसल बर्बाद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
Also Read : जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, दाउदनगर में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग
खेतों में करीब तीन फीट तक जमा है पानी
किसानों ने बताया कि कई खेतों में करीब तीन फीट तक पानी जमा है. लगातार जलजमाव के कारण खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूबी हुई है. किसानों का कहना है कि उनकी महीनों की मेहनत पानी में बह गई है और अब सरकार से ही राहत की उम्मीद है.
Also Read : औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे किसानों पर वज्रपात, एक की मौत; चार झुलसे
फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग
किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का जल्द आकलन कराने की मांग की है. किसानों का कहना है कि क्षति का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि बाढ़ से हुए आर्थिक नुकसान की कुछ भरपाई हो सके.
Also Read : जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, दाउदनगर में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए