‘चिकित्सा आपके द्वार’ के तहत औरंगाबाद में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी। | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को गैर-संचारी रोगों की जांच और उपचार का प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News : ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम कुमार सिंह ने की. इसमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), स्टाफ नर्स, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

गैर-संचारी रोगों की जांच और उपचार की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को गैर-संचारी रोगों, विशेषकर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुंह के कैंसर, स्तन कैंसर और हृदय रोग समेत अन्य बीमारियों की जांच, पहचान और उपचार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. स्वास्थ्य कर्मियों को बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी.

Also Read : औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे किसानों पर वज्रपात, एक की मौत; चार झुलसे

गंभीर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र किया जाएगा रेफर

जांच के दौरान किसी व्यक्ति के रोग से ग्रसित पाए जाने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर उसका इलाज और आवश्यक जांच कराई जाएगी. वहीं, गंभीर अथवा विशेष उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाएगा. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और मुंह के कैंसर की जांच की जाएगी.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से लें और उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read : औरंगाबाद: दाउदनगर अस्पताल को पहली बार मिला ऑर्थोपेडिक सर्जन, हादसे के मरीजों को राहत, फिर भी 18 पद खाली

1,14,016 लोगों की जांच का लक्ष्य

स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर ने बताया कि ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं मुंह के कैंसर की जांच के लिए 1,14,016 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसी प्रकार स्तन कैंसर एवं अन्य गैर-संचारी कैंसर की जांच के लिए 5,288 का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार सभी कार्यों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा.

स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

प्रशिक्षण के दौरान लेखापाल अखिलेश कुमार, फार्मासिस्ट मुकेश कुमार, नर्स, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

Also Read : औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे किसानों पर वज्रपात, एक की मौत; चार झुलसे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन