औरंगाबाद में धान की सोहनी कर रहे किसानों पर वज्रपात, एक की मौत; चार झुलसे

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में लगी भीड़ व मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : औरंगाबाद के परसडीह गांव में धान की सोहनी करते समय वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है.

विज्ञापन

Aurangabad News : थाना क्षेत्र के परसडीह गांव में बुधवार की शाम धान के खेत में सोहनी (निराई) कर रहे किसानों पर वज्रपात हो गया. हादसे में 44 वर्षीय किसान विजय यादव की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए. घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

धान की सोहनी के दौरान हुआ वज्रपात

मृतक की पहचान शिवशंकर यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बुधवार की शाम विजय यादव अन्य लोगों के साथ खेत में धान की सोहनी कर रहे थे. इसी दौरान हल्की बारिश हो रही थी. अचानक तेज आवाज के साथ खेत में वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में वहां मौजूद सभी लोग आ गए.

Also Read : जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, दाउदनगर में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग

गंभीर रूप से झुलसे विजय यादव

वज्रपात की चपेट में आने से विजय यादव गंभीर रूप से झुलस गए. उनकी हालत मौके पर ही बिगड़ गई. परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Also Read : औरंगाबाद में सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया इलाज का अहम समय

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही परसडीह गांव में मातम पसर गया. हादसे में घायल चार अन्य लोगों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जिला पार्षद ने मुआवजे की मांग की

जिला पार्षद अनिल यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है.

Also Read : औरंगाबाद के सलैया स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन