औरंगाबाद के सुदूर इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग, भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
मुख्यमंत्री को सम्मानित करते संजय मेहता | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : औरंगाबाद के पिछड़े इलाकों में सड़क, शिक्षा और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए भाजपा नेता संजय मेहता ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा है.
Aurangabad News : जिले के सुदूर और पिछड़े इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय मेहता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मांगपत्र सौंपा है. उन्होंने सड़क, शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन, धार्मिक स्थलों और संचार व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की है.
आपके शहर में
देव और मदनपुर के सुदूर क्षेत्रों में सड़क और संचार सुविधा की मांग
मांगपत्र में देव और मदनपुर प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों में बेहतर सड़क, विद्यालय, मोबाइल नेटवर्क और मोबाइल टावर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से की गई है. संजय मेहता ने कहा कि इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है.
उमगा में रोपवे बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल उमगा के विकास के लिए रोपवे निर्माण की मांग की है. उनका कहना है कि रोपवे बनने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी. इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.
गोह के डैम के पानी से सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की मांग
संजय मेहता ने गोह प्रखंड स्थित डैम के पानी का बेहतर उपयोग करने के लिए नहर और सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा का विस्तार होने से किसानों को खेतों तक पानी उपलब्ध हो सकेगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी.
Also Read : रजौली के एसडीपीओ गुलशन कुमार को भावभीनी विदाई, रेल डीएसपी के पद पर गया हुआ तबादला
देव सूर्य मंदिर के पौराणिक पोखरा के विस्तार और सौंदर्यीकरण की मांग
मांगपत्र में देव सूर्य मंदिर के पौराणिक पोखरा के विस्तार और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी शामिल है. छठ पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए आवश्यक भूमि अधिग्रहण कर पोखरा और आसपास के क्षेत्र का विस्तार कराने का आग्रह किया गया है.
Also Read : नवादा के वारिसलीगंज बाजार में भटकता मिला बच्चा, पुलिस की तत्परता से मां को सौंपा गया
विधि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की स्थापना पर जोर
शिक्षा के क्षेत्र में औरंगाबाद में विधि महाविद्यालय की स्थापना की मांग की गई है. इसके साथ ही उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए जिले में विश्वविद्यालय खोलने की पहल करने का भी आग्रह किया गया है.
जनहित के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की मांग
संजय मेहता ने मुख्यमंत्री से मांगपत्र में शामिल सभी जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के विस्तार से जिले के सुदूर और पिछड़े क्षेत्रों में विकास की गति तेज होगी तथा ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा.
Also Read : रजौली के एसडीपीओ गुलशन कुमार को भावभीनी विदाई, रेल डीएसपी के पद पर गया हुआ तबादला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए