औरंगाबाद : मदार नदी में डूबे वृद्ध का तीन घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, एनडीआरएफ की टीम का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और मदनपुर थाने की पुलिस.

मदनपुर थाना क्षेत्र में मदार नदी में एक 60 वर्षीय व्यक्ति के डूबने की खबर है. तीन घंटे की तलाशी के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है. प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र की महुआवा पंचायत अंतर्गत कंचनपुर गांव के समीप स्थित मदार नदी में गुरुवार को 60 वर्षीय व्यक्ति के डूबने की सूचना है. डूबे व्यक्ति की पहचान कंचनपुर निवासी प्रगास भुइयां (60 वर्ष) के रूप में हुई है. गुरुवार को प्रगास भुइयां किसी कार्य से नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान नदी की तेज धारा में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बह गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने की खोजबीन

ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक लगातार खोजबीन की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका था. घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रही है. स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी है. टीम के पहुंचने के बाद आधुनिक उपकरणों की मदद से व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जाएगा.

प्रशासन की अपील, नदी पार करने में बरतें सावधानी

घटना के बाद गांव में चिंता और मायूसी का माहौल है. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण सुरक्षित बचाव की उम्मीद लगाए हुए हैं. पुलिस ने बताया कि एनडीआरएफ टीम के पहुंचते ही खोज अभियान को और तेज किया जाएगा. प्रशासन ने लोगों से नदी के तेज बहाव को देखते हुए अनावश्यक रूप से नदी में उतरने से बचने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन