नवादा : पांच साल के इंतजार के बाद दंपती को मिला बच्चा, पूरा हुआ कोलकाता के संतोष व सुजाता का परिवार

Updated:
विज्ञापन

गोद लेने के बाद बच्चे के साथ दंपती.

पांच साल के लंबे इंतजार के बाद कोलकाता निवासी दंपती संतोष कुमार साह और सुजाता भद्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. नवादा के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से उन्होंने अनुज को गोद लिया, जिसका नया नाम शरण साह रखा गया है. यह दत्तक ग्रहण प्रक्रिया CARA के नियमों के तहत पूरी की गई, जिससे एक अनाथ बच्चे को नया परिवार मिला है.

विज्ञापन

Adoption Journey : करीब पांच वर्षों से संतान की प्रतीक्षा कर रहे कोलकाता निवासी दंपती संतोष कुमार साह और उनकी पत्नी सुजाता भद्रा के लिए गुरुवार का दिन खुशियों से भर गया. दंपती ने नवादा के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से बालक अनुज को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए प्राप्त किया. दत्तक ग्रहण के बाद बालक का नया नाम शरण साह रखा गया है. अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर दत्तक ग्रहण समिति, नवादा की अनुशंसा पर बच्चे को विधिवत दंपती को अस्थायी रूप सौंपा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोलकाता में रहते हैं दंपती, नहीं थी कोई संतान

बालक को अपनी गोद में लेने के बाद दंपती की खुशी देखते ही बन रही थी. उन्होंने कहा कि लगभग पांच वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आज उनका परिवार पूरा हुआ है. इस भावुक पल के लिए उन्होंने दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार जताया. दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नयी दिल्ली के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूरी की गयी.

62 अनाथ बच्चों को मिल चुका है परिवार

सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा रीतेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से अब तक 14 बच्चों को अंतरदेशीय और 48 बच्चों को देश के भीतर दत्तक ग्रहण के जरिये परिवारों को सौंपा जा चुका है. उन्होंने बताया कि दत्तक ग्रहण के इच्छुक लोग मिशन वात्सल्य पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, चिकित्सा फिटनेस, पुलिस सत्यापन और आय प्रमाण-पत्र आवश्यक हैं. इच्छुक लोग वीआईपी कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से भी जानकारी ले सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन