नारदीगंज में छह दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू, छात्रों को सिखाए जाएंगे जीवनोपयोगी कौशल

Author Manoj|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

सोपान में मौजूद अधिकारी व स्टूडेंट्स

Nawada News : नवादा के नारदीगंज में स्काउट और गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें बच्चों को अनुशासन, साहस और आत्मनिर्भरता के गुण सिखाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Nawada News : बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, नवादा के तत्वावधान में जिला सचिव राम अकवाल शर्मा के निर्देशन में छह दिवसीय प्रथम सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को नारदीगंज स्थित बेसिक बुनियादी मध्य विद्यालय में हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पल्लवी लिसा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद स्काउट एवं गाइड प्रार्थना "दया कर दान भक्ति" के साथ प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई.

स्काउट-गाइड से विकसित होता है अनुशासन और आत्मनिर्भरता

प्रधानाध्यापिका पल्लवी लिसा ने कहा कि स्काउट एवं गाइड बच्चों को नवाचार, नई शिक्षा और खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान करता है. इसके माध्यम से आत्मनिर्भरता, साहस, कौशल, अनुशासन, स्वावलंबन और चरित्र निर्माण का विकास होता है. उन्होंने कहा कि स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पॉवेल के आदर्शों का अनुसरण कर छात्र जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

प्रशिक्षण में सिखाई जाएंगी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां

प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड ध्वज गीत, नियम एवं प्रतिज्ञा, प्रार्थना, प्राथमिक उपचार, रस्सी एवं गांठों का उपयोग, स्काउट आंदोलन की जानकारी, स्वच्छता अभियान, बाल विवाह उन्मूलन, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचाव, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सड़क सुरक्षा जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

जिला संगठन आयुक्त दे रहे प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर में जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार, मुरलीधर एवं राजीव कुमार प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राधे कुमार, स्काउट-गाइड प्रभारी पूनम कुमारी, सुगम श्याम, अर्चना शर्मा, योगेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, इमरान खातून सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन