ePaper

जाम से 10 मिनट का रास्ता एक घंटे में हुआ तय

Updated at : 06 Mar 2025 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
जाम से 10 मिनट का रास्ता एक घंटे में हुआ तय

Nawada news. त्योहार का सीजन शुरू होने के पहले ही शहर की सभी सड़कों पर जाम की समस्या गहराने लगी है. गुरुवार को शहर में जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं, तो लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी.

विज्ञापन

नवादा नगर. त्योहार का सीजन शुरू होने के पहले ही शहर की सभी सड़कों पर जाम की समस्या गहराने लगी है. गुरुवार को शहर में जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं, तो लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी. इसके साथ ही वाहनों का चौतरफा जाम भी शहर में देखने को मिला. सुबह में शहर के प्रजातंत्र चौक, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, सोनारपट्टी, अस्पताल रोड, हाट पर, इंदिरा गांधी चौक, छाय रोड और तीन नंबर की रेलवे गुमटी आदि जगहों पर जाम रहा. सबसे अधिक तीन नंबर रेलवे गुमटी से आने वाले इंदिरा चौक, अस्पताल रोड और स्टेशन रोड में लोग कराहते रहे. सभी प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम में सैकड़ों गाड़ियां दिनभर जाम में फंसती रहीं. सुबह से दोपहर तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहने से वाहन रेंगते हुए निकले. आलम यह रहा कि 10 मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को कहीं आधा, तो कहीं एक घंटे तक का समय लग रहा है.

अवैध पार्किंग बन रही बाधा

गलत तरीके से पार्किग भी बाधा बन रही है. रमजान और होली पर्व को लेकर बाजारों में जुट रही भीड़ और तीन नंबर रेलवे गुमटी के बंद होने से प्रत्येक दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. यातायात पुलिस व स्थानीय थाने के जवान जाम खत्म कराने के लिए मशक्कत करते दिखते हैं. जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि नगर की सड़कों पर आये दिन लगने वाले जाम ने उन्हें परेशान कर रखा है. वे अपने गंतव्य तक घर से जब निकलते हैं, तो उन्हें वहां तक पहुंचने के लिए घंटों सड़क पर वाहनों की गुत्थम-गुत्थी के बीच मशक्कत करनी पड़ती है. लोगों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज शिलान्यास हो जाने के बावजूद अभी तक इसमें काम तक नहीं लग पाया. नेताओं के द्वारा सिर्फ भाषण दिया जा रहा है. तीन महीने हो चुके हैं रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किये हुए, पर लग रहा है अब यह ओवरब्रिज बनेगा ही नहीं. साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है.

जाम की मुख्य बजह रेलवे गुमटी

स्टैंड नंबर तीन से लेकर प्रजातंत्र चौक तक जाम की मुख्य बजह रेलवे गुमटी नंबर तीन माना जाता है. प्रतिदिन दर्जनों रेल गाड़ियों के आवागमन से रेलवे गुमटी अक्सर बंद रहने के कारण दोनों तरफ जाम लग जाता है. उसे जाम में पहले निकालने के चक्कर में लोग दूसरी तरफ के लेन में चले जाते हैं और जाम को खत्म होने में आधे घंटे तक का समय लग जाता है. प्रतिदिन अनेकों बार लगने वाले इस जाम को हटाने में न तो कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर आते हैं और नहीं कोई पुलिस. सिर्फ आरपीएफ के पुलिस रेलवे फाटक के पास लगे जाम को हटवाते रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन