रिटायरमेंट पर वरीय शिक्षक को दी गयी विदाई

रिटायरमेंट पर शिक्षक को किया गया सम्मानित
पकरीबरावां. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेलखुंडा में रिटायरमेंट पर वरीय शिक्षक मो शमशेर आलम को भावभीनी विदाई दी गयी. विदाई समारोह में उन्हें शॉल, पेन, डायरी देकर सम्मानित किया गया. शिक्षकों ने वरीय शिक्षक के कार्यकाल की सराहना की. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि मो आलम न केवल एक बेहतरीन शिक्षक रहे हैं, अपितु सरल व नेकदिल इंसान भी हैं. इन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यालय में एक बेहतरीन शैक्षणिक माहौल बनाये रखा. सभी शिक्षकों से समन्वय बनाकर कार्य किया. शिक्षक अजीत कुमार, संतोष कुमार, विवेकानंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, मो अफजल, कल्पना कुमारी, रश्मि रानी, रामाकांत प्रसाद आदि ने मो आलम के कार्यकाल की सराहना करते हुए इनके स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की. अपने संबोधन में सेवानिवृत शिक्षक ने कहा कि विद्यालय में सभी का भरपूर सहयोग मिला. उन्होंने विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित करने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया. कहा विद्यालय के बच्चें व शिक्षक हमेशा याद आयेंगे. मौके पर शिक्षा समिति अध्यक्ष धर्मशीला देवी, सचिव सुनीता देवी, संकुल समन्वयक रामजन्म पासवान, शिक्षक मिलन कुमार, राजेश कुमार पासवान, हरे राम, चंद्रकांता भारती, विजय कुमार शर्मा सहित अन्य थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










