तटवासी समाज न्यास ने धर्मगुरुओं के साथ बाल विवाह रोकथाम पर की बैठक

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 29 Apr 2025 4:31 PM

विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर की चिंता व्यक्त

विज्ञापन

पकरीबरावां. प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद मदरसा में सोमवार को तटवासी समाज न्यास की ओर से बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न धर्मों के प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं के साथ संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का संकल्प लिया. बैठक में मौलाना मो शाबीर खान, मो वाहिद खान, मुफ्ती अजीज, पंडित अनुज मिश्रा व कारी मो असगर सहित कई धर्मगुरु शामिल रहे. इनके अलावा तटवासी समाज न्यास से कल्याणी कुमारी, कन्हैया कुमार सिंह, अभय कुमार, इरशाद आलम, राहुल कुमार और मो अकील भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया था. जिन्होंने बैठक की कार्यवाही को नजदीक से देखा व धर्मगुरुओं के विचारों को सुना. बैठक का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरुओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था. चर्चा के दौरान सभी धर्मगुरुओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चिंता व्यक्त की और इस कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जतायी. धर्मगुरुओं ने कहा कि धार्मिक मंचों से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. लोगों को इसके कानूनी व सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया जायेगा. तटवासी समाज न्यास के कन्हैया कुमार सिंह ने कहा, बाल विवाह कानूनन अपराध है. बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को सजा और जुर्माने का प्रावधान है. बैठक में धर्मगुरुओं व प्रतिनिधियों ने बाल विवाह रोकने में अपना सक्रिय योगदान देने की शपथ ली. सभी ने यह भी तय किया कि आने वाले समय में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. ताकि हर वर्ग के लोग इस कानून और इसके महत्व को समझ सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन