प्रताड़ना से तंग महिला ने एसपी के जनता दरबार में खाया जहर

Updated at : 01 Jun 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग महिला ने एसपी के जनता दरबार में खाया जहर

नवादा : एसपी विकास बर्मन के जनता दरबार में ही एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसका नाम भवानी कुमारी है. वह दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने पहुंची थी. जहर खाने के बाद वह यह कहते हुए बेहोश हो गयी कि उसकी बेटी का ख्याल रखा जाये. एसपी ने अपने स्काॅट वाहन […]

विज्ञापन
नवादा : एसपी विकास बर्मन के जनता दरबार में ही एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसका नाम भवानी कुमारी है. वह दहेज प्रताड़ना की शिकायत करने पहुंची थी. जहर खाने के बाद वह यह कहते हुए बेहोश हो गयी कि उसकी बेटी का ख्याल रखा जाये.
एसपी ने अपने स्काॅट वाहन से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. एसपी ने कहा कि भवानी कुमारी ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आ चुकी है. उन्होंने बताया कि इस बाबत विवाहिता ने 28 मई को ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें पति सहित ससुराल के अन्य लोगों को आरोपित बनाया था. विवाहिता का मायका नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र स्थित बाली बेलछी गांव में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन