डोला में पिता ने डेढ़ साल के बेटे का घोंट दिया गला
Updated at : 31 May 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

घरेलू हिंसा बनी घटना की कारण चार साल पहले हुई थी दोनों की शादी पत्नी से अक्सर होता था झगड़ा पकरीबरावां : थाना क्षेत्र के डोला गांव में घरेलू हिंसा में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी.पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष प्रमोद […]
विज्ञापन
घरेलू हिंसा बनी घटना की कारण
चार साल पहले हुई थी दोनों की शादी
पत्नी से अक्सर होता था झगड़ा
पकरीबरावां : थाना क्षेत्र के डोला गांव में घरेलू हिंसा में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी.पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपित पिता का नाम अजय चौरसिया (26 वर्ष) है व वह डोला का रहनेवाला है. चौरसिया का विवाह जमुई जिले के परसमा गांव में शोभा देवी के साथ तीन चार वर्ष पहले हुई थी. बताया जाता है कि अजय को शोभा पसंद नहीं थी, जिस कारण वह उसे रखना नहीं चाहता था. इस बीच उसे एक पुत्र भी हुआ. बताया जाता है घर में रखने को लेकर अजय व शोभा में विवाद होता रहता था.
अजय कथित रूप से उसे प्रताड़ित भी किया करता. प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने मायके चली गयी थी. मायकेवालों ने समझौता कर एक वर्ष पहले शोभा को डोला गांव अपनी ससुराल भेज दिया था. बताया जाता है कि उसके जाने पर फिर दोनों में विवाद होने लगा और इसी विवाद में वह इतना गुस्सा हो गया कि डेढ़ साल के बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पर पुलिस पहुंची व उसे दबोच लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




