नेशनल कराटे में अनन्या को स्वर्ण पदक
Updated at : 16 May 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2017 में जिले की बेटी अनन्या आनंद ने स्वर्ण पदक जीता है. 11 से 13 मई तक आयोजित चैंपियनशिप में अनन्या ने शानदार प्रदर्शन के बल पर यह सफलता हासिल की़ उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसे भारतीय टीम में स्थान दिया गया […]
विज्ञापन
नवादा नगर : नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2017 में जिले की बेटी अनन्या आनंद ने स्वर्ण पदक जीता है. 11 से 13 मई तक आयोजित चैंपियनशिप में अनन्या ने शानदार प्रदर्शन के बल पर यह सफलता हासिल की़ उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसे भारतीय टीम में स्थान दिया गया है. अनन्या अब वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी. अनन्या की इस सफलता पर जिले के खिलाड़ियों में उत्साह है.
अनन्या के पिता ओंकार शरण ने कहा कि इंटरनेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप-2017 जो कि सात से 17 जून तक दिल्ली में होगी, उसके लिए अनन्या का चयन हो चुका है़ दुनिया के कई देशों के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




