Dhurandhar 2 पर ऋषभ शेट्टी -रवि तेजा का रिएक्शन, बोले- रणवीर सिंह स्क्रीन पर ‘फायर’

धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2: रवि तेजा और ऋषभ शेट्टी ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की है. रवि तेजा ने इसे धमाकेदार अनुभव बताया. वहीं ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की कहानी, डिटेलिंग को बेहद प्रभावशाली बताया.
Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने तीन दिन में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. डायरेक्टर आदित्य धर, रणवीर सिंह को सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दूसरे फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से भी जमकर तारीफ मिल रही है. अल्लू अर्जुन, महेश बाबू और विजय देवरकोंडा के बाद अब साउथ स्टार रवि तेजा ने भी फिल्म की खुलकर सराहना की है. यही नहीं, कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसकी कहानी और परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है.
रवि तेजा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया धमाकेदार अनुभव
रवि तेजा ने एक्स पर लिखा, धुरंधर द रीवेंज देखना सच में एक धमाकेदार अनुभव रहा. रणवीर सिंह स्क्रीन पर पूरी तरह छाए हुए हैं, उनका काम शानदार है. फिल्म की पूरी कास्ट और टीम ने ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन अपना बेस्ट दिया है. खास तौर पर राकेश बेदी जी के बेहतरीन अभिनय का जिक्र करना जरूरी है, उन्होंने कमाल कर दिया. आदित्य धर को इस फिल्म को इतनी बारीकी और खूबसूरती से बनाने के लिए सलाम. आपने जो मेहनत और रिसर्च की है, वह साफ नजर आती है. पूरी टीम को ढेर सारी बधाई!
ऋषभ शेट्टी ने की सीन और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ
कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर लिखा, धुरंधर द रीवेंज का पहला ही सीन आपको पूरी तरह जोड़ लेता है और फिर अंत तक बांधे रखता है. फिल्म का हर सीन किसी युद्ध के नगाड़े की तरह जोरदार लगता है. यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक मजबूत बयान है. कहानी बेहद शानदार है और डिटेलिंग कमाल की है. आदित्य धर, आपने बेहतरीन काम किया है. फिल्म में हर कलाकार ने टॉप क्लास परफॉर्मेंस दी है. आर माधवन सर, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और संजय दत्त सर-सभी ने शानदार अभिनय किया है. विजुअल्स भी बेहद शानदार हैं, जिसके लिए विकाश नवलखा की तारीफ बनती है. साथ ही म्यूजिक और एडिटिंग के जरिए फिल्म को और दमदार बनाने के लिए पूरी टेक्निकल टीम को खास बधाई.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की दहाड़ से कांपे थिएटर्स, तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










