शब-ए-बरात पर पूर्वजों को किया याद

Updated at : 12 May 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
शब-ए-बरात पर पूर्वजों को किया याद

नवादा : शब-ए-बरात पर इस्लाम धर्मावलंबियों ने अपने पूर्वजों को याद किया. शब ए बरात को लेकर बाजारों में रौनक दिखी. जानकारों ने बताया कि शब व बरात से मिल कर शब-ए-बरात बना है. शब का मतलब रात और बरात का मतलब बरी होना होता है. यानी वह पवित्र दिन जिस दिन दुआ मांगने से […]

विज्ञापन
नवादा : शब-ए-बरात पर इस्लाम धर्मावलंबियों ने अपने पूर्वजों को याद किया. शब ए बरात को लेकर बाजारों में रौनक दिखी. जानकारों ने बताया कि शब व बरात से मिल कर शब-ए-बरात बना है. शब का मतलब रात और बरात का मतलब बरी होना होता है. यानी वह पवित्र दिन जिस दिन दुआ मांगने से सीधे अल्लाह कबुल करते हैं. जिले में यह पर्व मनाया गया.
मुसलमानों के लिए यह रात खास रही़ पूरी रात नियाज फातिया करके अल्लाह से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी तथा अपनों के कब्रों पर जाकर पूर्वजों को याद किया. अल्लाह की इबादत के लिए लोग पूरी रात जाग कर कुरान की तिलावत भी करते दिखे. नगर में कई स्थानों पर रात में चाय की व्यवस्था की गयी थी़ त्योहार को देखते हुए प्रशासन की ओर से कुछ मसजिदों के पास सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी़ विभिन्न मजारों को भी लाइट से सजाकर लोगों ने अपने पुरखों को याद किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन