बिहार : नवादा में हथियार के साथ अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

नवादा : बिहार के नवादा जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत केंदुआ गांव के समीप से बीती रात्रि पुलिस ने एक कार से एक अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह के तीन सदस्यों को हथियार के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने आज बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी तनवीर खान […]
नवादा : बिहार के नवादा जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत केंदुआ गांव के समीप से बीती रात्रि पुलिस ने एक कार से एक अंतरप्रांतीय आपराधिक गिरोह के तीन सदस्यों को हथियार के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक विकास वर्मन ने आज बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी तनवीर खान और मो. तसलीम तथा बिहार के नालंदा जिला के सोहसराय निवासी चंदन रजक शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन लोडेड देशी पिस्टल, 10 कारतूस और दो धारदार हथियार जब्त किया है. वर्मन ने इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार हो गये हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. ये अपराधी लूट की किसी घटना को अंजाम देने के लिए उक्त कार से कोलकाता से आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




