सकरी नदी पर पुल निर्माण के लिए भेजा पत्र

Published at :02 Mar 2014 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
सकरी नदी पर पुल निर्माण के लिए भेजा पत्र

नवादा : नवादा-ननौरा पथ पर गोसाई बिगहा गांव के समीप सकरी नदी पुल निर्माण को लेकर डीएम ललन जी ने शनिवार को पथ निर्माण विभाग पटना के सचिव को पत्र भेजा. इसमें पुल निर्माण के लिए सीडब्ल्यू जेसी संख्या 9628/13 में पारित आदेश और दमन विरोधी सर्वदलीय संघर्ष मोरचा के ज्ञापन को समर्पित किया गया […]

विज्ञापन

नवादा : नवादा-ननौरा पथ पर गोसाई बिगहा गांव के समीप सकरी नदी पुल निर्माण को लेकर डीएम ललन जी ने शनिवार को पथ निर्माण विभाग पटना के सचिव को पत्र भेजा. इसमें पुल निर्माण के लिए सीडब्ल्यू जेसी संख्या 9628/13 में पारित आदेश और दमन विरोधी सर्वदलीय संघर्ष मोरचा के ज्ञापन को समर्पित किया गया है. इस आलोक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रजाैली द्वारा जांच करायी गयी.

प्रतिवेदन भी सचिव को भेजा गया. दमन विरोधी सर्वदलीय संघर्ष मोरचा द्वारा लगातार उक्त नदी पर गोसाईं बिगहा के समीप पुल निर्माण को लेकर आंदोलन किया जाता रहा है. इसका परिणाम अब सामने दिखने लगा है. पथ निर्माण विभाग के सचिव को भेजे गये पत्र की छाया प्रति मोरचा को भी उपलब्ध करायी गयी है. इस बाबत मोरचा के सदस्य व सीपीआइ (एम) के राज्य कमेटी सदस्य उमेश प्रसाद, सीपीआइ के अजरुन सिंह, राजद के विजय कुमार व गया प्रसाद प्रतिनिधिमंडल के रूप में डीएम से मिलने पहुंचे.

इस उपलब्धि में मोरचा के संरक्षक सह पूर्व राज्यमंत्री राज बल्लभ प्रसाद, सचिव अनिल मेहता, प्रिंस तमन्ना, राजेंद्र कुशवाहा, जियाउल हक अंसारी, दिनेश कुमार अकेला तथा भत्तु साव आदि जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष करते आ रही है. पूर्व मंत्री सहित मोरचा के लोगों ने इसके लिए डीएम को बधाई दी है. पूर्व मंत्री ने कहा कि इस पुल के बनने से रोह, गोविंदपुर व अकबरपुर के लोगों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि मोरचा के बैनर तले अन्य जन समस्याओं को लेकर भी संघर्ष किया जा रहा है, जिसे पूरा करने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन