कदाचार मुक्त होगी मैट्रिक परीक्षा

नवादा : कड़ाई के साथ मैट्रिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे. ये बातें डीइओ सैयद एहतेशाम हुसैन ने शनिवार को केंद्राधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक में कहीं. उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफलता से संपन्न कराने को लेकर कई तरह की योजनाएं बनायी गयी है. डीइओ ने कहा कि मैट्रिक […]
नवादा : कड़ाई के साथ मैट्रिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे. ये बातें डीइओ सैयद एहतेशाम हुसैन ने शनिवार को केंद्राधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक में कहीं. उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफलता से संपन्न कराने को लेकर कई तरह की योजनाएं बनायी गयी है. डीइओ ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा दोनों पालियों में करायी जानी है. सभी परीक्षा केंद्र में एक हजार से कम परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया है.
एक बेंच पर दो से तीन परीक्षार्थियों को बैठने की व्यवस्था होगी. 30 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की तैनाती की जायेगी. परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका का बंडल बनाने के लिए दो रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना है. पहली पाली की उत्तर पुस्तिका सफेद कपड़े में व दूसरी पाली में उत्तर पुस्तिका के बंडल को लाल कपड़े में बांधा जायेगा. डीइओ ने कहा कि परीक्षा केंद्र में लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जानी है. इससे परीक्षार्थियों को सीट प्लानिंग व अन्य आवश्यक जानकारी दी जायेगी.
परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने सहित अन्य आवश्यक जानकारी सीएस की बैठक में दी गयी. कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्राधीक्षकों से उनकी समस्या भी जानी गयी. बैठक में डीइओ कार्यालय के कर्मियों के अलावा 33 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक मौजूद थे. सीएस सुरेश प्रसाद सिंह, देव कुमार प्रसाद, हाइ स्कूल अकबरपुर के प्रेमचंद्र, हरिश्चंद्र रजक, रवींद्र पांडेय, सुधीर कुमार, शिक्षक संघ के मनोज कुमार आदि मौजूद थे.
10वीं के एडमिट कार्ड का वितरण शुरू
नारदीगंज. प्रखंड के विभिन्न इंटर विद्यालयों में शनिवार से 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र वितरण कार्य शुरू हुआ है. यह जानकारी संबंधित इंटर विद्यालय के प्राचार्य ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




