पड़ोसी पर महिला की हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 08 Feb 2017 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर कर ही जांच नवादा : कादिरगंज के सोनूबिगहा में 70 वर्षीय सुशीला देवी की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी है. महिला का शव घर के अंदर ही पाया गया है. मौत का कारण आग लगने से होना बताया जाता है. परिवार वालों ने पड़ोस के ही धर्मेंद्र विश्वकर्मा […]
विज्ञापन
पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर कर ही जांच
नवादा : कादिरगंज के सोनूबिगहा में 70 वर्षीय सुशीला देवी की रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी है. महिला का शव घर के अंदर ही पाया गया है. मौत का कारण आग लगने से होना बताया जाता है. परिवार वालों ने पड़ोस के ही धर्मेंद्र विश्वकर्मा पर यह आरोप लगाया है. उनकी बहू इति लता देवी ने कहा कि धर्मेंद्र के साथ इनका एक पुराना जमीन का विवाद चल रहा था. इसे लेकर ही इसने इनकी सास की हत्या कर दी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घरवालों ने बताया कि धर्मेंद्र ने ही महिला की हत्या की है. महिला का शव देख कर यह नहीं लगता है कि जल कर मरी है. महिला का जीभ भी बाहर निकला हुआ है.
प्रतीत होता है कि गला दबाने पर मौत हुई है. हालांकि, हत्या के पीछे घर के सदस्यों के होने की आशंका भी जतायी जा रही है. कुछ लोगों का मानना है कि अपने आरोप से बचने के लिए घरवाले पड़ोसी पर इसे मढ़ रहे हैं. थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. मृतक की बहू लता देवी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें पड़ोसी धर्मेंद्र विश्वकर्मा व उसकी पत्नी को आरोपित बनाया है़
कहां गायब हो गये इंटर के आठ हजार विद्यार्थी ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




