कहां गायब हो गये इंटर के आठ हजार विद्यार्थी ?

Updated at : 08 Feb 2017 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
कहां गायब हो गये इंटर के आठ हजार विद्यार्थी ?

स्कूलों के दिये गये आंकड़ों से कम परीक्षार्थियों ने भरा इंटर का परीक्षा फाॅर्म स्कूल में एडमिशन लेकर योजना का लाभ तो लिया, लेकिन नहीं भरा परीक्षा फाॅर्म स्कूलों में पिछले सत्र में 54 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया था एडमिशन, 46 हजार 90 छात्र छात्राओं ने ही भरे फॉर्म नवादा नगर : जिले में इंटर […]

विज्ञापन

स्कूलों के दिये गये आंकड़ों से कम परीक्षार्थियों ने भरा इंटर का परीक्षा फाॅर्म

स्कूल में एडमिशन लेकर योजना का लाभ तो लिया, लेकिन नहीं भरा परीक्षा फाॅर्म
स्कूलों में पिछले सत्र में 54 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया था एडमिशन, 46 हजार 90 छात्र छात्राओं ने ही भरे फॉर्म
नवादा नगर : जिले में इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने में लगभग आठ हजार परीक्षार्थी पिछड़ गये हैं. शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार 46 हजार 90 परीक्षार्थी 14 फरवरी से होनेवाली इंटर के परीक्षा में भाग लेंगे जबकि, स्कूलों में पिछले सत्र में लगभग 54 हजार छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया था. लेकिन परीक्षा फाॅर्म भरने के समय वैसे विद्यार्थी शामिल नहीं हो पाये. रजिस्ट्रेशन व परीक्षा फाॅर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने से फर्जी तरीके से गड़बड़ी करनेवाले कई विद्यार्थी इस बार फाॅर्म भरने से परहेज किया. इससे नवादा में कई अन्य जिलों व राज्यों से आकर गलत तरीके से फाॅर्म
भरनेवालों पर भी रोक लगाने में कुछ हद तक कामयाबी मिली है. इसी का असर है कि जिला की बैठक में स्कूल के प्राचार्यों द्वारा दिये गये संभावित संख्या में कमी आयी है और परीक्षा के लिए 46 हजार 90 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा फाॅर्म भरा है. जानकारी के अनुसार, इंटर आर्ट्स में 13 हजार 513, साइंस में 31 हजार 851 व कॉमर्स में 636 परीक्षार्थियों ने फाॅर्म भरा है. 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. डीइओ गोरख प्रसाद ने कहा कि स्कूल या कॉलेज में जितने विद्यार्थी नामांकित है इसकी अनुमानित संख्या बैठक में बतायी गयी थी. परीक्षा फाॅर्म नहीं भरनेवाले छात्रों के बारे में संस्थानों से जानकारी ली जायेगी. फिलहाल कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर पूरा काम हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन