''देश में लागू हो नेताजी का आदर्श''

Updated at : 24 Jan 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
''देश में लागू हो नेताजी का आदर्श''

नवादा. अखिल भारतीय विधार्थी परिषद कार्यालय में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. सुभाषचंद्र बोस की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया और एक दूसरे को मिठाई खिला कर सुभाषचंद्र बोस की जयंती को यादगार बनाया. अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के अंकित शाही ने कहा कि उन्होंने देश के लिए कुरबानी दी है. मौके पर परिषद […]

विज्ञापन
नवादा. अखिल भारतीय विधार्थी परिषद कार्यालय में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. सुभाषचंद्र बोस की तसवीर पर माल्यार्पण किया गया और एक दूसरे को मिठाई खिला कर सुभाषचंद्र बोस की जयंती को यादगार बनाया. अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के अंकित शाही ने कहा कि उन्होंने देश के लिए कुरबानी दी है. मौके पर परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
जयंती मनायी, नवादा. सदर प्रखंड के प्रोफसर कॉलोनी में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में शिक्षक, विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी, बुजुर्ग व विद्यार्थियों ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यसेवी डॉ ओंकार निराला ने कहा कि वे भारतमाता के तपःपूत, अजेय आंदोलनकारी व राष्ट्र के जनमासन के अंतःपथ पर अंकित एक अमिट छवि वाले राष्ट्रनायक थे. जयंती समारोह में प्रो विनोद कुमार, प्रो जेएल दास, अजय कुमार, डॉ रवींद्र कुमार, उर्वशी, भारतीय नौ सैनिक दीपंकर कौशिक आदि उपस्थित थे.
किया याद, नवादा. प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के परिसर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सुभाषचंद्र बोस के फोटो पर माल्यार्पण किया गया. संयोजक डाॅ मदन कुमार ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति की बात व वकालत की. सुभाषचंद्र बोस ने कहा कि तुम मुझे खून दो मैं तम्हें आजादी दूगां. मौके पर शिवकुमार प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, बाल मुकुंद पांडेय, कुंती कुमारी, छात्रा कोमल, अनिषा, रानी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन